कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एसपी द्वारा तीन थानों का प्रभार वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रशासनिक मामलों और प्रारंभिक जांच के बीच बढ़ी उनकी मुश्किलें।
सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र बिहारी शर्मा ने पूर्व कटनी एसपी आईपीएस अविजीत रंजन पर जान से मारने की धमकी और आपराधिक गैंग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर सशस्त्र सुरक्षा की मांग की है। पुलिस विभाग ने सुरक्षा देने के लिए भुगतान का नियम बताया है।
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। कटनी, दतिया के एसपी और चंबल रेंज के IG-DIG को 'खेदजनक व्यवहार' के कारण हटाया गया। जानें पूरी खबर और कौन-कौन से अधिकारी बदले गए।















